दुर्गापूजा को लेकर शहर का माहौल भक्तिमय
खगड़िया, संवाद सूत्र: शारदीय नवरात्रा को लेकर पूरा शहर भक्तिमय माहौल में गुंजायमान हो रहा है। शहर से
By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 10:18 PM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 10:18 PM (IST)
खगड़िया, संवाद सूत्र: शारदीय नवरात्रा को लेकर पूरा शहर भक्तिमय माहौल में गुंजायमान हो रहा है। शहर से सटे सन्हौली दुर्गा स्थान, बबुआगंज दुर्गास्थान, मेन रोड स्थित सरस्वती स्थान, दाननगर मोहल्ला स्थित दुर्गास्थान आदि जगहों पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। संध्या के समय खासकर लड़कियों व महिलाओं मां दुर्गा की दीप दिखाने के लिए भीड़ उमड़ी हुई थी। मां की आरती में महिलाओं व पुरूषों का तांता लगा हुआ था। मंदिर में धूप अगरबत्ती कि सुगंध से चारों तरफ सुगंधित कर रहा है। साथ ही शहर में सभी जगहों पर भक्तिमय गीत से और माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इधर, मेला कमेटी के लोग विधि व्यवस्था बनी रहे साथ ही श्रद्धालु को कठिनाई नहीं हो। इस बावत कार्य कर रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें