रालोसपा ने अमनी में चलाया सदस्यता अभियान
मानसी(खगड़िया)संवाद सूत्र: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड के अमनी पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया गया। यह अभियान ग्रामीण स्तर पर भी चलाया जा रहा है जिससे कि आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का मजबूत स्तंभ खड़ा हो सके। इस मौके पर अमनी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर पार्टी के सदस्यता ग्रहण की। मध्य विद्यालय अमनी के प्रांगण में शिविर लगाकर लोगों को सदस्यता दिलायी। सदस्यता अभियान के मौके पर रालोसपा जिलाध्यक्ष अमित कुमार मंटू ने ग्रामीणों को संबोधित कर कहा कि समाज के जन समस्याओं को लेकर पार्टी द्वारा आवाज उठायी जाती है। जिससे कि गांव में विकास की गंगा बह सके। वहीं जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार ने कहा कि खगड़िया जिले के प्रत्येक पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर सदस्यता दिलाने का काम किया जा रहा है जिसमें जिले स्तर पर दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सदस्यता अभियान में लोग बढ़चढ़ पुल-पुलिया जैसे समस्याओं से जूझ रहा गांव को उसका अधिकार मिल सके।
मौके पर रालोसपा जिला उपाध्यक्ष मुनीलाल, प्रखंड अध्यक्ष रिक्की कुमार, सकेब अहमद, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तुरंती सिंह, भृगदेव, विकास कुमार, अमर कुमार, योगेन्द्र सिंह, गीता देवी, रामपरी देवी, नरेश सिंह, रणवीर कुमार, नवीन कुमार, विन्देश्वरी सिंह, रामचंद्र सिंह, पप्पू कुमार मुनि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।