सीपीआइ का सम्मेलन सम्पन्न
सूत्र परबत्ता (खगड़िया): बुद्धनगर, विकासनगर, दुधैला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का शाखा सम्मेलन दुधैला मध्य विद्यालय के प्रागण में संपन्न हुआ। दिनेश मंडल, पृथ्वी मुनि, संजू देवी की अध्यक्षता में विष्णुदेव दास, झडोत्तोलन किया। पार्टी के राज्य परिषद् एवं अनुशासन आयोग के सदस्य विपिनचन्द्र मिश्र झडा का इतिहास खुला अधिवेशन में बताया। उन्होंने कहा कि यह लाल झडा आज से करीब डेढ़ सौ वर्ष पहले अमेरिका के सिकांगों शहर में सामंतवादी उद्योगपतियों द्वारा मजदूरों के उपर दमनात्मक शोषण करते हुए मजदूरों के उपर गोलिया चलवाई। मजदूरों को वाजिब मेहनताना नहीं दिए। उनके आवाज करने के लिए सैकड़ों मजदूरों का खून कर दिया जीवित बच्चे मजदूरों ने खून से लथपथ मजदूरों के कपड़े को डंडे में लपेटकर आसमान में फहराया। उद्योगपतियों मिल मालिकों एवं साम्राज्यवादी ताकतों का पुरजोर विरोध किया। सम्मेलन सत्र का उद्धाटन पार्टी का अंचल मंत्री कैलाश पासवान ने किया। अपने संबोधन में श्री पासवान ने द्वेश की राजनीतिक परिस्थितियों और कम्युनिस्टों के दायित्व की चर्चा किया । सम्मेलन में शाखा दुधैला का शाखा मंत्री सत्यनारायण रजक, सहायक शाखा मंत्री सुरेन्द्र पंडित सर्वसम्मति से चुने गए। शाखा विकासनगर का सुशील मंडल शाखा मंत्री, का. पृथ्वी मुनि सहायक शाखा मंत्री चुने गये। बुद्धनगर का शाखा मंत्री रामदेव पासवान एवं का. सुशील पासवान को सहायक शाखा मंत्री चुना गया। वहीं, विकासनगर से तीन, बुद्धनगर से दस, दुधैला से बारह प्रतिनिधि चुने गए उक्त आशय की जानकारी अंचल मंत्री कैलाश पासवान ने दी।