हाथी का दात बनकर रह गई नपं की फागिंग मशीन
गोगरी (खगड़िया)संवाद सूत्र: अनुमंडल मुख्यालय स्थित जमालपुर बाजार में जाम की समस्या से आम लोग व बाजार के दुकानदार परेशान हैं। वहीं प्रशासनिक उदासीनता के कारण जाम को लेकर लागू की गई नो इंट्री का पालन नहीं हो पा रहा है। बाजार में वाहनों का प्रवेश लगातार जारी है, जो बार-बार जाम का कारण बनता है। ज्ञात हो जमालपुर बाजार में जाम की समस्या को लेकर नपं प्रशासन द्वारा सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। इसके बावजूद प्रशासनिक उदासीनता के कारण बाजार में वाहनों का प्रवेश जारी है। यहा तक की नो इंट्री के समय में बाजार में ट्रक आदि लगाकर सामान लोड और अनलोड की जाती है बल्कि, यात्री वाहन भी बेधड़क बाजार होकर गुजर जाती है। इससे लोग जाम की समस्या झेलने को मजबूर हैं। इसके पूर्व में भगत सिंह चौंक पर ट्रैफिक पुलिस नियुक्त होने के कारण नो इंट्री का पालन ट्रैफिक पुलिस करा रही थी। परंतु उक्त चौक से ट्रैफिक पुलिस के हटते ही बीते लगभग 9-10 माह से नो इंट्री का पालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। वहीं भगत सिंह चौक पर हरवक्त लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक तरफ जहा पुलिस व प्रशासन द्वारा उक्त चौक पर ट्रैफिक पुलिस नियुक्त नहीं किया जा रहा है। तो दूसरी ओर नो इंट्री का पालन भी नहीं कराया जा रहा है। जबकि इसे लकर कई बार अधिकारी को भी कहा गया। इधर नपं के कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार कहते हैं बाजार में जाम की समस्या है। जिससे निजात को लेकर प्रयास किया जा रहा है। जहा तक नो इंट्री की बात है इसे लेकर पुन: कदम उठाया जाऐगा तथा थाना पुलिस की सहायता की आवश्यकता है।