खगड़िया में दो दर्जन से अधिक घर कोसी में विलीन
संसू, बेलदौर(खगड़िया): क्षेत्र के इत्मादि पंचायत अंतर्गत पुरानी डीह इत्मादि में कोसी कहर बरपा रही है। आलम यह है कि बीते 6 दिनों में लगभग 4 दर्जन परिवारों के आशियाने को अपने गर्भ में सिमेट चुकी है। जबकि सैकड़ों परिवार को अपने आशियाने के उजरने की आशंका घेरे हुए है। हैरत की बात है कि अभी तक इस वाकये से प्रशासन बेखबर है।
कटाव पीड़ितों का जायजा लेने पहुंचे बीस-सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह को कटाव पीड़ितों ने बताया कि 27 जुलाई को सबसे खतरनाक रूप लिया। जबतक लोग संभलते 48 परिवार के आशियाने को कोसी ने छीन लिया है। जबकि, लगभग एक सौ घर कटाव के मुहाने पर खड़ा है। ग्रामीण डर से आशियाने को तोड़कर सुरक्षित स्थान ले जा रहे हैं।
पायलट चैनल निर्माण बना कटाव का कारण
कटाव पीड़ितों के मुताबिक लगभग 3 वर्ष पूर्व कोसी में बनाया गया पायलट चैनल ही कटाव का मुख्य कारण बन गया। ये कहते हैं कि पायलट चैनल में मिट्टी से भर जाने के कारण नदी ने दिशा परिवर्तन कर दिया। जिसके कारण ग्रामीणों को कटाव झेलना पड़ रहा है। ये सभी पीड़ित परिवार आशियाना उजरने के बाद स्वर्णपूरी स्थित जमींदारी बांध के किनारे भरना की ओर जाने वाली सड़क पर एवं मैंझली बथान पर खुली आसमान के नीचे जी रहे हैं।
इन परिवारों ने गंवाया घर
पूर्व सरपंच वालेश्वर शर्मा, जयजयराम शर्मा, देवल तांती, सरोजनी देवी, भूखन शर्मा अमर शर्मा, जसनारायण शर्मा, रामनारायण शर्मा, प्रतोष शर्मा, मंतोष शर्मा, कैलाश शर्मा, संतोष शर्मा, बाबुलाल शर्मा, मांगन शर्मा, बुटन शर्मा, रणवीर शर्मा, अशोक शर्मा, अमरजीत शर्मा, अशोक रजक, नरेश शर्मा, पप्पु शर्मा, पंकज शर्मा, रंजीत शर्मा, कामेश्वर शर्मा, मिथलेश शर्मा, बोकू ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर, अजय ठाकुर, विजेन्द्र ठाकुर, विधान ठाकुर, जीतन ठाकुर, नारद ठाकुर, ओपी ठाकुर, सुनील ठाकुर, गीता देवी, रवीन ठाकुर, अशोक ठाकुर, नारद ठाकुर, रतनजंय शर्मा, रूपेश ठाकुर, विपिन शर्मा, मुन्ना शर्मा, रमोतार शर्मा का घर कोसी ने लील लिया है।
बोले, सीओ संजय कुमार सिंह
जानकारी मिली है मामले की जांच को लेकर राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है। जांच रिर्पोट मिलते ही पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी।
-कोट-
'हम बाढ़ प्रमंडल से भी शीघ्र इसकी रिपोर्ट मांग रहे हैं और क्या उपाय किया जा सकता है इस दिशा में भी कदम उठाया जा रहा है।'
= जिला पदाधिकारी, राजीव रौशन