खगड़िया:विधानसभा उपचुनाव- जदयू प्रत्याशी आरएन सिंह ने किया नामांकन का पर्चा दाखिल
गोगरी(खगड़िया) संवाद सूत्र: परबत्ता विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी नामाकन कार्य के सातवें दिन जदयू प्रत्याशी आरएन सिंह के नामजदगी पर्चा दाखिल किया। इसके साथ ही आज चुनाव के लिए नामांकन का खाता खुला।
शुक्रवार को 3 लोगों ने नामाकन कराया। जदयू प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री आरएन सिंह ने पहला नामाकन कराया। उन्होंने निर्वाची पदधिकारी सह एसडीओ संतोष कुमार के समक्ष नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। उनके बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ब्रह्मदेव ठाकुर व भाकपा, भाकपा (माले) समर्थित माकपा प्रत्याशी हरेराम चौधरी अपने प्रस्तावक व समर्थकों के साथ अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे और नामाकन कराया।
इस बाबत गोगरी एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 3 लोगों ने नामाकन का पर्चा दाखिल किया है। इधर नामाकन को लेकर शुक्रवार को 6 लोगों ने एनआर कटाया। इसके साथ ही एनआर कटाने वाले लोगों की कुल संख्या 11 हो गयी है। शनिवार को लोजपा प्रत्याशी सहित कुल 8 लोगों के नामाकन कराने की संभावना है।