सीमा क्षेत्र में अधेड़ को मारी गोली
फोटो = 19 केएचजे 4
= मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र की घटना
संवाद सूत्र, खगड़िया : खगड़िया-मुंगेर के सीमावर्ती इलाका झौवा बहियार में 50 वर्षीय नागो यादव को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना गुरुवार सुबह की है। जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जख्मी के परिजन के अनुसार मुंगेर के बरियारपुर थाना अंतर्गत व खगड़िया के गोगरी सीमा से सटे झौवा बहियार में सुबह नागो अपने दरबाजे पर झाडू दे रहे थे कि गांव के ही एक दर्जन लोगों ने गोली चलाना आरंभ कर दिया। गोगरी नागो के सीना व बांह में लगी। आनन-फानन उसे उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों का यह भी कहना है कि कुछ दिन पहले ही नागो के पुत्र अरविंद यादव का नामजदों ने सिर काटकर हत्या कर दी थी। इधर, गोगरी पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी अब तक नहीं मिली है। समाचार लिखे जाने तक जख्मी का बयान पुलिस के समक्ष दर्ज नहीं हो पाया था। मालूम हो कि यह क्षेत्र गंगा नदी से सटा हुआ है और दुर्गम इलाका होने के कारण पुलिस भी यहां यदा-कदा ही पहुंचती है।