दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, बनाया एमएमएस
कटिहार में तीन लड़कों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से एमएमएस भी बना लिया।
कटिहार [जेएनएन]। बलरामपुर थाना क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों के साथ तीन लड़कों ने शुक्रवार रात को खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस घटना का आरोपितों ने मोबाइल फोन से एमएमएस भी बना लिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात जुबेर अपने दो अन्य साथियों के साथ दो नाबालिग लड़कियों को बहला- फुसलाकर गांव के समीप एक खेत में ले गया। तीनों लड़कों ने दोनों लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस दौरान आरोपितों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो क्लिप भी बना ली। पीडि़ताओं ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी।
स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश भी की गई। पंचायती में मामला नहीं सुलझने पर पुलिस के पास शिकायत की गई। घटना को लेकर पीडि़ताओं ने बलरामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें: हथियार के बल पर गया में दिनदहाड़े साढ़े चार लाख की लूट
पुलिस ने इस मामले में पूर्णिया जिले के बायसी डंगराहा निवासी जुबेर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। दोनों पीडि़ताओं को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: सूबे में सबसे बड़ी आपदा बन रही अगलगी, दो वर्षों में हुई इतने लोगों की मौत
पीडि़ताओं की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पातल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
- मुकेश कुमार
थानाध्यक्ष, बलरामपुर
यह भी पढ़ें: इनके उपर था 2 करोड़ का इनाम, आज संत बन बच्चों को दे रहे ज्ञान