सतीश प्रमुख व दीप शिखा बनी उप प्रमुख
कटिहार। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रमुख व उपप्रमुख पद का चुनाव कराया गया।
By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 08:40 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 08:40 PM (IST)
कटिहार। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रमुख व उपप्रमुख पद का चुनाव कराया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में पंसस सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव कराया गया। प्रमुख पद के लिए तीन लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की। इसमें सतीश मंडल को दस मत मिले। वही अरुण झा को पांच व शंभु साह को केवल तीन मत मिले। उप प्रमुख पद के लिए दीप शिखा ¨सह सबसे सर्वाधिक 12 मत मिले। निर्वाचित प्रमुख व उप प्रमुख को एसडीओ सुभाष नारायण ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर निर्वाचित प्रतिनिधियों के समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें