Move to Jagran APP

भारती बनी महिला जदयू की प्रदेश सचिव

कटिहार। प्रखंड के डंडखोरा पंचायत की पूर्व मुखिया भारती देवी को बिहार प्रदेश जदयू महिला प

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 03:02 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 03:02 AM (IST)
भारती बनी महिला जदयू की प्रदेश सचिव
भारती बनी महिला जदयू की प्रदेश सचिव

कटिहार। प्रखंड के डंडखोरा पंचायत की पूर्व मुखिया भारती देवी को बिहार प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ का सचिव मनोनीत किया गया है। प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कंचन कुमारी गुप्ता द्वारा उनका मनोनयन किया गया है। इस पर प्रखंड सहित जिले भर के जदयू कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष कंचन कुमारी गुप्ता, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ¨सह को साधुवाद दिया है। मनोनयन के बाद भारती देवी ने कहा कि वे राज्य महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष की आभारी हैं। उन्हें संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनका निर्वहन वे पूरी इमानदारी से करेंगी। बधाई देने वाले में जदयू के जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा पूर्वे, डंडखोरा के प्रखंड अध्यक्ष विशुनदेव हांसदा, डंडखोरा प्रमुख पूनम देवी, अमीना खातून, रमेश कुमार मंडल, मुखिया नौशाबा, पंसस दिनेश मडै़या, विजेंद्र महतो, संजय गुप्ता, शेख साबिर, आशिक खान, सचिदानंद मंडल, मुखिया अमर आर्य, सरवन संन्यासी सहित कई अन्य शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.