गांवों में गहरा रहा अराधना का रंग
कटिहार। शनै:-शनै: गांवों में भी दशहरे का रंग गहराने लगा है। लोग मां दुर्गा की अराधना म
कटिहार। शनै:-शनै: गांवों में भी दशहरे का रंग गहराने लगा है। लोग मां दुर्गा की अराधना में डूबे हुए हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। शंख ध्वनि व आरती गान से पूरा माहौल भक्ति के रंग से सराबोर है।
संसू. आजमनगर के अनुसार : पूरा प्रखंड क्षेत्र दुर्गा सप्तशती के पाठ से गुंजायमान है। प्रखंड क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों व कई पूजा पंडालों की रौनक निखरने लगी है। खासकर सालमारी बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, आजमनगर स्थित सार्वजानिक दुर्गा मंदिर, गुठेली दुर्गा मंदिर, अरिहाना दुर्गा मंदिर सहित कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सालमारी में दुर्गा पूजा में कई विशेष आयोजन भी होते है। जिसको लेकर तैयारी जोरों पर है। शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की पूजा आराधना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में देखने को मिल रही है। दुर्गा सप्तसती पाठ और संध्या बंदना से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया है। वही बाजारों की रौनक भी बढ़ने लगी है।
संसू. अमदाबाद के अनुसार : अमदाबाद प्रखंड में लोग मां दुर्गा की अराधना में डूबे हुए हैं। श्रद्धाभाव से मां की पूजा अर्चना की जा रही है। मंदिरों में भी सुबह-शाम श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुट रही है। कई घरों में लोग कलश स्थापित कर एवं अखंड दीपक जला कर मां की पूजा कर रहे हैं।
संसू. कदवा के अनुसार : प्रखंड क्षेत्र में लोग शक्तिरुपा मां दुर्गा की अराधना में डूबे हुए हैं। चहुंओर मंदिरों से निकलने वाली दुर्गा सप्तसती की आवाज से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। संध्या के समय दीप जलाने के लिये मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ जुट रही है। वहीं मंदिर कमेटी सजावट सहित अन्य कार्य को अंतिम रूप देने में जुट गये है।
संसू. फलका के अनुसार : नवरात्र को लेकर फलका के मां दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रा को लेकर पकडिया दुर्गा मंदिर समेत फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर, पोठिया, भंगाहा दुर्गा मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। इस अवसर पर पकडि़या में लगने वाले मेले को लेकर दुकानें सजने लगी है। मेला अध्यक्ष ने बताया कि इस बार भव्य मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। दूसरी ओर पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भी काफी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चल रहा है। मेला समिति द्वारा पूजा अर्चना सहित देवी जागरण के आयोजन की तैयारी को अंतिम रुप दिया जा रहा है। शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रशासनिक सक्रियता भी अभी से बढ़ गयी है।