Move to Jagran APP

बूथ अध्यक्षों के बीच विधान पार्षद ने बांटा चापाकल

कटिहार। कुर्सेला डाक बंगला में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्षों क

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Apr 2017 09:48 PM (IST)Updated: Sat, 15 Apr 2017 09:48 PM (IST)
बूथ अध्यक्षों के बीच विधान पार्षद ने बांटा चापाकल
बूथ अध्यक्षों के बीच विधान पार्षद ने बांटा चापाकल

कटिहार। कुर्सेला डाक बंगला में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें विधान पार्षद अशोक अग्रवाल व पूर्व विधायक विभाषचंद्र चौधरी ने भी भाग लिया। बैठक में सांगठनिक मजबूती तथा बूथ कमेटी के विस्तार पर चर्चा की गई। बाद में विधान पार्षद श्री अग्रवाल द्वारा निजी कोष से प्रखंड के सभी 33 बूथ अध्यक्षों के बीच चापाकल का वितरण किया गया। भाजपा नेताओं के समक्ष प्रखंड वार्ड संघ सदस्य अध्यक्ष इरशाद मंसूरी तथा दक्षिणी मुरादपुर के सरपंच रंजन चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, जिला मंत्री राघवेंद्र ¨सह, जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ मुकिम, प्रखंड मंत्री नकुल झा, पवन ¨सह, श्रीकृष्ण ¨सह, सर्वेश साह, विक्रम ¨सह, राजेश मंडल, मुकेश ठाकुर, मुकेश मंडल, रतन झा, अर¨वद ¨सह, नरेश मंडल, राजकुमार मंडल, गौतम महतो, संजय ¨सह, योगेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.