Move to Jagran APP

वार्ड सदस्यों को पढ़ाया गया सात निश्चय का पाठ

कटिहार। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना को लेकर जिले के विभिन्न प्र

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 09:06 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 09:06 PM (IST)
वार्ड सदस्यों को पढ़ाया गया सात निश्चय का पाठ
वार्ड सदस्यों को पढ़ाया गया सात निश्चय का पाठ

कटिहार। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर योजना संबंधी जानकारी दी गई।

loksabha election banner

गेड़ाबाड़ी : कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में गुरुवार को बीडीओ ने वार्ड सदस्यों के साथ बैठ कर मुख्यमंत्री के सात निश्चय के क्रियान्वन को लेकर जानकारी दी। बीडीओ अनित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई को चयनित वार्ड में सभा आयोजित कर सात सदस्यीय वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति का गठन किया जाना है। वहीं वार्ड के विकास को लेकर भी वार्ड सदस्यों को बैठक में जानकारी दी गई। इस मौके पर वार्ड सदस्य अखिलेश ¨सह, देवेंद्र कुमार ¨सह, रामलोचन, संतोष कुमार दास, राजेश कुमार ¨सह, निरंजन कुमार ¨सह, मुकेश दास, केतकी देवी, मुहम्मद असलम, दिनेश यादव, अजय पासवान, संगीता देवी, उकमा देवी, मुहम्मद इम्तियाज, विनोद कुमार मंडल आदि मौजूद थे।

अमदाबाद : मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना को लेकर प्रखंड के सभी 14 पंचायतों के वार्ड सदस्यों की बैठक ट्राईसेम भवन में हुई। अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमदाबाद मु. जाकिर हुसैन ने की। बैठक में ग्रामीण गली नाली पक्कीकरण एवं ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत होने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधान प्रखंड सहायक आरके पोद्दार, वार्ड संघ के अध्यक्ष मु. लाजर हलकारा सहित विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्य एवं मुखिया मौजूद थे।

प्राणपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना को लेकर प्रखंड के सभी चयनित वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर इससे संबंधित जानकारी दी गई। अध्यक्षता बीडीओ मुकेश कुमार ने की। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी चयनित वार्ड में सात सदस्यीय वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति का गठन करना है। बीडीओ ने सभी वार्ड सदस्यों को योजना के क्रियान्वयन को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत सचिव शोएब रेजा, बासुदेव साह,, शैलेन्द्र कुमार, गोपाल ¨सह आदि मौजूद थे।

फलका : गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर के सभा भवन में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना एवं गली नाली पक्कीकरण योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर वार्ड सदस्यों की कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर बीडीओ मधु कुमारी एवं जिला वार्ड संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार अक्षय मुख्य रूप से मौजूद थे। बीडीओ ने सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला में प्रखंड कर्मी सहित उप मुखिया फसी अहमद, अर¨बद कुमार यादव, अफाक आलम, बिनय कुमार मंडल, असजद हुसैन, राजेश कुमार साह, मु. जमीलुर रहमान सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।

डंडखोरा : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को लेकर बृहस्पतिवार को प्रखंड मुख्यालय में वार्ड सदस्यों के साथ बैठक की गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अर¨वद कुमार ने योजना के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत जानकारी दी। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गणेश कुमार ने भी इससे संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर प्रमुख पूनम देवी सहित सभी वार्ड सदस्य, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं पंचायत जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

हसनगंज : प्रखंड के मनरेगा भवन सभागार में सात निश्चय योजना को लेकर वार्ड सदस्यों की बैठक आयोजित कर योजना के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार मंडल, पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार दास, कनीय अभियंता रवि कुमार, पंचायत सचिव बलराम साह, भोला प्रसाद अकेला, वार्ड सदस्य राजेश झा, टुनटुन साह, मु. हजरत, अशोक रजक, वीरेन मंडल, मु. सफीक, आनंद कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.