स्थापना दिवस समारोह को ले नगर भाजपा की बैठक
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई की बैठक स्थानीय सामुदायिक भवन में हुई। बैठक क
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई की बैठक स्थानीय सामुदायिक भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गजेंद्र नाथ पाठक ने किया। मुख्य अतिथि विधायक तारकेश्वर प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी ¨सह, जिलाध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र भूषण ठाकुर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें आगामी छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक स्थापना दिवस मनाने की बात कही गई। इसके तहत बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के घर पर झंडोतोलन होना निश्चित हुआ। 14 तारीख को अंबेडकर जयंती सभी वार्डों में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष बबन कुमार झा, दिलीप वर्मा, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, मनोज सरकार, वीरेंद्र यादव, लक्की महतो, अशोक चौधरी, गोपाल गुप्ता, पप्पू गुप्ता, बबलू गुप्ता, र¨वद्र पोद्दार, प्रमोद महतो, श्याम महेश्वरी, सौरभ मालाकार, भोला महतो, विनय ¨सह, इश्तियाक, राजेश दास, राजेश शर्मा, प्रकाश रंजन, बबलू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।