Move to Jagran APP

वार्ड सदस्यों के हक की होगी रक्षा: अग्रवाल

कटिहार। प्रखंड वार्ड सदस्य संघ की बैठक मूसापुर बाजार स्थित सभागार में हुई। इसमें मुख्य अतिि

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 10:15 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 10:15 PM (IST)
वार्ड सदस्यों के हक की होगी रक्षा: अग्रवाल
वार्ड सदस्यों के हक की होगी रक्षा: अग्रवाल

कटिहार। प्रखंड वार्ड सदस्य संघ की बैठक मूसापुर बाजार स्थित सभागार में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल भी मौजूद थे। इसमें मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना में वार्ड सदस्यों की भागीदारी पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिलेश मेहता ने की। विधान पार्षद ने अपने संबोधन में कहा कि वार्ड सदस्यों के हक की रक्षा भी हर हाल में होगी। उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। प्रखंड उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ¨सह उर्फ शंभू ¨सह ने बताया कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना में वार्ड सदस्यों को मुखिया द्वारा अलग रखा जा रहा है। जबकि सात निश्चय में मुख्यमंत्री द्वारा वार्ड सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इस पर विधान पार्षद ने कहा कि उनकी लड़ाई जायज है। इसके लिए अनुकूल पहल की जाएगी। साथ ही भत्ता में बढ़ोतरी को लेकर भी सीएम से मिलने की बात उन्होंने कही। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिनिधियों के सम्मान को लेकर जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय में एक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इससे वे क्षेत्र के लोगों की समस्या के समाधान के लिए भी अनुकूल पहल कर पाएंगे। इस मौके पर सचिव अनिल साह, उपसचिव रामलोचन मेहता, महासचिव मुहम्मद कुद्दूस, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सलाहकार राजेश कुमार ¨सह, प्रवक्ता रंजीत रजक, चंदन कुमार आर्य, मुहम्मद असलम, विजय कुमार ¨सह, इम्तियाज, संगीता देवी, इंदु देवी, मुन्ना ¨सह, उमका देवी, सिकंदर राय, सुधीर महलदार, मुहम्मद नसीम, राजेश कुमार यादव, बमबम चौधरी, दिलीप कुमार ¨सह, चितरंजन यादव सहित प्रखंड के अधिकांश वार्ड सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.