वरीय पदाधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी बाढ़ व कटाव की समस्या
कटिहार। अमदाबाद प्रखंड में बुधवार को प्रखंड प्रमुख गोपाल प्रसाद ¨सह की अध्यक्षता में पंचायत समिति
कटिहार। अमदाबाद प्रखंड में बुधवार को प्रखंड प्रमुख गोपाल प्रसाद ¨सह की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बाढ़ की समस्या को लेकर बैठक हुई। बैठक में गत विधान सभा चुनाव में लोजपा के मनिहारी से प्रत्याशी रह चुके अनिल उरांव, लोजपा के जिलाध्यक्ष मो. जाहिद, लोजपा नगर अध्यक्ष मनिहारी गुलाब चौधरी, लोजपा के जिला प्रधान महासचिव विनोद ¨सह, माईकल पासवान, पूर्व उप प्रमुख देवेंद्र शर्मा, प्रोफेसर नित्यानंद मंडल आदि लोग शामिल थे। बैठक में प्रखंड में जारी गंगा के कटाव से विस्थापित हो चुके लोगों की समस्या एवं गंगा व महानंदा से फैले बाढ़ की समस्या पर चर्चा की गयी। इसमें लोगों को राहत उपलब्ध करवाने हेतु वरीय पदाधिकारियों के समक्ष इन समस्याओं को रखने का निर्णय लिया गया। बैठक के उपरान्त प्रमुख एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी अनिल उरांव, लोजपा के जिलाध्यक्ष श्री जाहिद ने प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अमदाबाद में बाढ़ एवं कटाव की समस्या काफी गंभीर है। यहां के दर्जनों परिवार विस्थापित हो चुके हैं। तो दर्जनों परिवार बाढ़ से प्रभावित होकर बांध पर शरण ले रहे हैं। उनके समक्ष भोजन पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। आगे कहा कि वरीय पदाधिकारियों के समक्ष लोगों की समस्याओं को रखकर उन्हें तत्काल राहत दिए जाने की मांग की जाएगी। मौके पर पूर्व मुखिया कुणाल किशोर ¨सह, सरपंच राजेन्द्र ¨सह, उत्तरी कांटाकोश, उनो देवी, पंसस मदन गोस्वामी, हसिना खातुन, मुखिया चंदन भट्टाचार्य सहित कई लोग मौजूद थे।