निधन पर जताया शोक
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहा राय की 95 वर्षीय वयोवृद्ध माता सुश्
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Apr 2017 09:52 PM (IST)Updated: Wed, 05 Apr 2017 09:52 PM (IST)
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहा राय की 95 वर्षीय वयोवृद्ध माता सुशीला देवी के निधन पर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विधायक श्री प्रसाद श्री राय के राजहाता स्थित निवास पर पहुंच माता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष गजेंद्र नाथ पाठक, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सूरज राय, किरण राय, नवलेंदू झा, पंकज ठाकुर, टुनटुन शर्मा, पप्पू चौबे आदि ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें