भू-विवाद में महिला को पीटकर किया जख्मी
कटिहार : कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के फुटानी हाट में भू-विवाद में एक महिला क
By Edited By: Published: Sun, 12 Feb 2017 11:54 PM (IST)Updated: Sun, 12 Feb 2017 11:54 PM (IST)
कटिहार : कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के फुटानी हाट में भू-विवाद में एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया गया। इस बाबत पीड़ित महिला जानकी देवी, पति रामदेव दास ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि वह रविवार की सुबह आठ बजे घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गांव के ही अशोक मेहता, उसकी पत्नी सुधा देवी व अन्य उनके घर पहुंच गए और मारपीट शुरु कर दी। बचाने आने पर पड़ोसी के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में जानकी देवी का सिर फट गया है। ग्रामीणों की सहायता से उसे उपचार के लिए कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें