बाढ़ से धान की फसल बर्बाद
कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के रौतारा चूरली घाट में कोशी के जलस्तर में वृद्धि के कारण सैकड
By Edited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 11:17 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 11:17 PM (IST)
कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के रौतारा चूरली घाट में कोशी के जलस्तर में वृद्धि के कारण सैकड़ों किसानों की धान की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। लगातार जलस्तर में वृद्धि से किसान परेशान हैं। विनोदपूर पंचायत के दानिपूर गांव के दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। जबकि राजवाड़ा पंचायत के भी बाढ़ के पानी ने फसलों को बर्बाद किया है। किसानों ने फसल क्षति का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें