Move to Jagran APP

साक्षरता मिशन घर-घर पहुंचाएगा गांधी दर्शन

कटिहार। चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने पर साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत घर-

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 03:02 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 03:02 AM (IST)
साक्षरता मिशन घर-घर पहुंचाएगा गांधी दर्शन
साक्षरता मिशन घर-घर पहुंचाएगा गांधी दर्शन

कटिहार। चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने पर साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत घर-घर गांधी दर्शन पहुंचाया जाएगा। जन शिक्षा निदेशालय द्वारा यह निर्देश जारी किया गया है।

loksabha election banner

अभियान अगले एक साल तक पूरे राज्य में चलेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को गांधीजी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी देने के साथ ही बापू के विचारों को प्रसारित करना है। इस अभियान में गांधीजी के जीवनकाल के विभिन्न आयामों से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा। अभियान का नाम 'बापू आपके द्वार' रखा गया है। स्कूली जीवन के साथ ही बैरिस्टर की पढ़ाई, दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष, स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, नमक सत्याग्रह व खादी के प्रयोग आधारित पंपलेट व प्रचार सामग्री का वितरण गांवों में किया जाएगा। साक्षरता मिशन के कला जत्था द्वारा गांवों में संबंधित लोक कला, नृत्य एवं लोक गायन के जरिए गांधी दर्शन का संदेश दिया जाएगा। इस अभियान में अ¨हसा, सद्भाव, नशामुक्ति एवं कुष्ठ रोगियों के प्रति बापू के सेवाभाव को विशेष रूप से उकेरा जाएगा। 1934 के भूकंप एवं स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कटिहार सहित बिहार के विभिन्न हिस्सों में गांधी जी के प्रवास एवं भाषण की थीम भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। इस काम में गांधीवादियों व समाजसेवियों का भी सहयोग लिया जाएगा। गांधीजी के जीवनकाल के अलग-अलग महत्वपूर्ण पड़ावों से संबंधित चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यह अभियान साक्षरता कार्यक्रम के साथ-साथ चलाया जाएगा। मुख्यालय स्तर पर इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

--------

चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष को लेकर घर-घर बापू का संदेश पहुंचाया जाएगा। साक्षरता मिशन यह काम करेगा। एक साल तक यह काम किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय स्तर से पंपलेट एवं गांधी दर्शन से संबंधित सामग्री का वितरण गांवों में किया जाएगा।

- विमल मालाकार

सदस्य, राज्य संसाधन समूह, साक्षरता मिशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.