Move to Jagran APP

महानंदा के उफान से आजमनगर में त्राहिमाम

कटिहार। महानंदा के जलस्तर में उफान से प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों बाढ़ का संकट

By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 08:16 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 08:16 PM (IST)
महानंदा के उफान से आजमनगर में त्राहिमाम

कटिहार। महानंदा के जलस्तर में उफान से प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों बाढ़ का संकट गहराने लगा है। दो दर्जन गांवों में बाढ़ के पानी का फैलाव होने से लोगों में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुयी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोग पलायन कर ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे है। ओलिया, बालुपुर, गर्रा, चहटपुर, खौडा आदि गावों की स्थिति बदतर है।

loksabha election banner

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के एसडीओ पवन कुमार ने बताया कि बहरखाल में महानंदा का जलस्तर 32.15 मीटर दर्ज किया गया है। महानंदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आजमनगर में महानंदा लाल निशान से सात सेमी ऊपर बह रही है। नदी के जलस्तर में पिछले तीन दिनों से वृद्धि दर्ज की जा रही है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को आवशक वस्तु की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अरिहाना पंचायत के मुखिया विजय प्रकाश केवट ने प्रभावित गांवों में प्रशासन से नाव की व्यस्था करने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.