पंजाब से घर लौट रहे युवक का शव बरामद
कटिहार। मनिहारी प्रखंड मुख्यालय स्थित ईट भट्टा के समीप से युवक का शव पुलिस ने बरामद किया।
By Edited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 10:59 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 10:59 PM (IST)
कटिहार। मनिहारी प्रखंड मुख्यालय स्थित ईट भट्टा के समीप से युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक का पहचान स्थानीय निवासी नुरूल अंसारी के पुत्र सोनू अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोनू दो माह पूर्व अपने भाई के पास लुधियाना कमाने गया था। वहीं से वह लौट रहा था। उसकी जेब से लुधियाना से कटिहार का टिकट भी 27 सितम्बर का मिला है। आशंका जतायी जा रही है कि ईट भट्टा के समीप मौजूद बाढ के पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गयी है। मृतक के शरीर में किसी प्रकार के जख्म का भी निशान नहीं है। मनिहारी पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें