मालवाहक जहाज के कागजात की डीटीओ ने की जांच
कटिहार। मनिहारी घाट पर आंदोलनकारी नाविकों से वार्ता के बाद डीडीसी ने डीटीओ को स्टी
By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 08:21 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 08:21 PM (IST)
कटिहार। मनिहारी घाट पर आंदोलनकारी नाविकों से वार्ता के बाद डीडीसी ने डीटीओ को स्टीमर के कागजातों की जांच के लिए मनिहारी भेजा। डीटीओ अमरेन्द्र कुमार पंकज ने मालवाहक जहाजों पर लदे ट्रकों की भी जांच की। साथ ही घाट पर खडे़ ट्रक लदे जहाजों से इससे संबंधित कागजात तलब किया। डीटीओ को एक जहाज का कागजात दिखाया गया। जबकि दो अन्य जहाजों का कागजात तत्काल उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। डीटीओ ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इस मौके पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादवेन्दु, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें