70 साल से दुर्गापुर में मन रही जन्माष्टमी
कटिहार। शहर के दुर्गापुर मोहल्ला स्थित श्रीकृष्ण मंदिर 70 साल पुरानी है। यहां हर वर्ष कृ
By Edited By: Published: Sun, 21 Aug 2016 08:29 PM (IST)Updated: Sun, 21 Aug 2016 08:29 PM (IST)
कटिहार। शहर के दुर्गापुर मोहल्ला स्थित श्रीकृष्ण मंदिर 70 साल पुरानी है। यहां हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी जाती है। अबकी भी इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मंदिर कमेटी के सदस्य नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस मंदिर के प्रति लोगों की असीम आस्था है। श्रीकृष्णाष्टमी के दिन यहां काफी तादाद में भक्तजन पहुंचते हैं। इस अवसर पर मंदिर में भक्ति जागरण का आयोजन कमेटी द्वारा किया जाता है। पूजा पूरी तरह नेम निष्ठा के साथ की जाती है। इस आयोजन में कमेटी के सदस्य सुरेश चंद्रा, प्रमोद मंडल, विनोद साह, प्रकाश मंडल सहित दुर्गापुर मोहल्ले के लोगों का अहम योगदान रहता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें