शराब सेवन में तीन गिरफ्तार
कटिहार। प्राणपुर थानाध्यक्ष परशुराम राय ने गुप्त सुचना पर कुसियारी संथाली टोला से शराब से
By Edited By: Published: Sun, 18 Sep 2016 11:32 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2016 11:32 PM (IST)
कटिहार। प्राणपुर थानाध्यक्ष परशुराम राय ने गुप्त सुचना पर कुसियारी संथाली टोला से शराब सेवन के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने चार लीटर देशी शराब भी बरामद किया है। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी फरार हो गये। गिरफ्तार आरोपियों में कुरसंदा गांव के अशोक शर्मा, मो. दिलवर व जौनिया गांव के राकेश चौधरी शामिल है। थानाध्यक्ष ने कहा की तीनो लोगों को गिरफ्तार कर जेल दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें