Move to Jagran APP

अगलगी में जले 80 घर, लाखों की संपत्ति का नुकसान

कटिहार जिले के अमदाबाद के बहरसाल व मनिहारी के मलकाइन गांव में अगलगी की घटना में करीब 80 घर जल गये। लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 18 Mar 2017 07:56 PM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 10:19 PM (IST)
अगलगी में जले 80 घर, लाखों की संपत्ति का नुकसान
अगलगी में जले 80 घर, लाखों की संपत्ति का नुकसान

कटिहार [जेएनएन]। अमदाबाद व मनिहारी प्रखंडों में हुईं अगलगी की दो अलग-अलग घटनाओं में 50 परिवारों के 80 से अधिक घर जल गए। इस दौरान कई मवेशियों की भी मौत हुई। 35 लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है।

loksabha election banner

पहली घटना अमदाबाद प्रखंड की दुर्गापुर पंचायत के बहरसाल गांव में शुक्रवार देर रात को हुई। इसमें 30 परिवारों के 60 से अधिक घर जल गए। रात का समय होने के कारण लोग घर से कोई सामान भी नहीं निकाल सके। मु. रफीकुल इस्लाम एवं वार्ड सदस्य बीबी सफीकुल ने बताया कि मु. शमीम एवं रियाजुद्दीन के घर से उठी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

राजस्वकर्मी मोहित आलम ने बताया कि इस घटना में मैनुल हक, सावेद अली, शमीम अख्तर, रियाजुद्दीन, मुजुर आलम, अजीर, अबू बकर, नईमुल हक आदि के घर जले हैं। महानंदा नदी के उस पार गांव होने के कारण अग्निशामक वाहन भी मौके पर नहीं पहुंच पाया। प्रखंड प्रमुख गोपाल प्रसाद सिंह ने पीडि़तों के लिए तत्काल सहायता की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  लाइसेंस चाहिए तो बताना पड़ेगा- कहां रखेंगे हथियार

दूसरी घटना मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत के वार्ड मल्काइन गांव में शनिवार दोपहर हुई। इस घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक परिवारों के 20 से अधिक घर जल गए। मुखिया राजकुमार मंडल ने बताया कि ग्रामीणों ने अग्निशामक वाहन के कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।

इस घटना में मोहसन अली, बदीउज्जमा, अनावरुल हक, मजहरुल हक, विधवा अकलेमा, मनिरुल, मु. कलाम, दियालाल यादव, मु. आलम आदि के घर जले हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने दोनों जगहों पर पहुंचकर पीडि़तों को सांत्वना दी। प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बिहार में कई साल से चल रहा था नौकरी बेचने का 'धंधा', जानिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.