दुष्कर्म की कोशिश में युवती के कपड़े फाड़े, नाकाम रहा तो घोंप दिया चाकू
बिहार के कटिहार में एक युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश में उसके कपड़े फाड़ दिए गए। लेकिन, आरोपी अपनी कोशिश में नाकामयाब रहा। इसके बाद वह युवती को चाकू घोंप कर भाग गया।
कटिहार [जेएनएन]। बिहार के कटिहार में एक युवती के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। घटना के दौरान अपराधी ने उसके कपड़े फाड़ दिए, हालांकि वह अपनी मंशा में सफल नहीं हो सका। भागने के पहले उसने युवती को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार कटिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र के झब्बू टोला स्थित अपने घर में एक युवती बच्चों के साथ रात में सोई हुई थी। इसी दौरान गांव का ही मो. नाजिर घर में घुस गया। उसने युवती को पकड़कर कपड़े फाड़ दिए। इस बीच वह जग गई।
यह भी पढ़ें: जीजा-साली का एेसा प्यार, साथ खाया जहर तो पत्नी बोली सौतन भी है मंजूर
जगने के बाद युवती ने आरोपी का प्रतिरोध किया। उसने आरोपी के कान पर जोरदार तमाचा जड़ दिया। वह शोर भी मचाने लगी। इससे बौखलाए आरोपी ने युवती की आंखों में निशाना लगाकर चाकू का वार किया, लेकिन सौभाग्य से आंख बच गई। चाकू आंख के पास लगी।
इस बीच पड़ोस के लोगों को आता भांप आरोपी भाग निकला। लोगों ने युवती को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र्र में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें: दबंगों ने महिला पर लगाया ये संगीन आरोप, सरेआम खूंटे से बांधकर पीटा
शनिवार देर रात की घटना के बाद से आरोपी अभी तक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी खोज में लगी है। युवती का पति रोजी-रोटी के लिए बाहर रहता है। इस कारण आरोपी को दुष्कर्म की कोशिश करने का मौका मिल गया।