आधी रात प्रेमिका के बेड रूम में पकडा़ गया प्रेमी, पिलर से बांधकर हुई पिटाई
रात के अंधेरे में प्रेमिका के बेडरूम में जा घुसे प्रेमी को घरवालों ने पकड़ लिया। फिर, उसकी जमकर पिटाई की गई। पुलिस के आने पर उसकी जान बची। घटना कटिहार की है।
पटना [जेएनएन]। सर्द अंधेरी रात में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में जा घुसा। दोनों कमरे में बात कर रहे थे कि आवाज परिजनों ने सुन ली। बात आगे बढ़ती, इसके पहले ही घरवालों ने कमरा खुलवाया। फिर, एक बक्से के भीतर बंद होकर जान बचाने की कोशिश में लगे प्रेमी रंजन कुमार (काल्पनिक नाम) को पकड़कर उसका बुरा हाल कर दिया। घटना कटिहार के एक गांव की है।
जानकारी के अनुसार गांव में प्रेमिका से मिलने आधी रात उसके बेड रूम में घुसे युवक को घरवालों ने पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमिका ने भी उसपर छेड़खानी का आरोप लगा दिया। फिर तो घरवालों ने उसे सर्द रात में घर से बाहर पिलर से बांध दिया तथा सुबह होते ही पिटाई शुरू कर दी। इसमें गांव के लोग भी आ मिले। जब वे लोग हटे तो प्रेमिका के घर की महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया।
यह भी पढ़ें: लोगों को डूबते देखती रह गई SDRF, कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप
इस दौरान उसकी लात-घूंसों व जूते-चप्पलों से जमकर पिटाई की गई। लाठी-डंडे भी चल रहे थे। घंटों पिटाई के दौरान वह अचेत हो गया। उसकी मौत के डर से इसके बाद लोगों ने पिटाई बंद कर दी। घटना के दौरान गांव में ही रहने वाले युवक के परिवार वाले उसे बचाने नहीं आए। इस बीच पुलिस ने पहुंचकर उसकी जान बचाई।
यह भी पढ़ें: लाशों के अंबार से पटा दिखा श्मशान, कांप रहे थे जलाने वाले हाथ