मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा पर भाजपा ने साधा निशाना
कटिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय यात्रा पर भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा कि चेतना सभा में ज
कटिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय यात्रा पर भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा कि चेतना सभा में जुटी भीड़ भाड़े की थी। प्राणपुर विधायक विनोद कुमार ¨सह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निश्चय यात्रा के बहाने जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। चेतना सभा में लोगों को भाड़े पर लाया गया था। सभा में जुटी कम भीड़ इस कार्यक्रम की असफलता को साबित करता है। सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि चेतना सभा के नाम पर सरकारी संसाधन का जमकर दुरूपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में स्थानीय विधायक को आमंत्रित किए जाने की परंपरा रही है। लेकिन इसकी भी अनदेखी की गई। भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री को अपने तंत्र पर ही भरोसा नहीं रह गया है। विकास यात्रा के दौरान जनता से किए वादे को आज तक पूरा नहीं किया गया। यह हालत निश्चय यात्रा की भी होने वाली है।