महागठबंधन नेताओें के बयान की भाजपा ने की ¨नदा
कटिहार। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कर्ण ने सोनैली बाजार में गत दिनों हुए भीषण अग्निकांड को लेकर महागठबंध
कटिहार। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कर्ण ने सोनैली बाजार में गत दिनों हुए भीषण अग्निकांड को लेकर महागठबंधन नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अग्निकांड के तीन बाद महागठबंधन के नेताओं की नींद टूटी है। कहा कि भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सेवा भाव से कार्य करती है। घटना घटित होने के तुरंत बाद ही घटना स्थल पर पहुंचकर सामाजिक व सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास पार्टी नेता करते रहे। उन्होंने महागठबंधन के नेता पर राजनीतिक रोटी सेकने का आरोप लगाया है। श्री कर्ण ने कहा कि सोनैली अग्निकांड में स्थानीय प्रशासन ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए सराहनीय कार्य किया है। मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार लाख का चेक प्रदान किया है। इसकी प्रशंसा जनता एवं अग्निपीड़ित परिवार के हैं। वहीं महागठबंधन के नेता इतने दिन बाद प्रशासन को दलीय प्रतिबद्धता का पाठ पढ़ा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक तारकिशोर प्रसाद भाजपा के बड़े नेता है। भाजपा के कई नेता अग्निपीड़ितों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया एवं अस्पताल में आकर भी घायलों की स्थिति से अवगत हुए।