Move to Jagran APP

नई-नवेली दुल्हन ने सौतन की कर दी शिकायत, पति ने काट डाली गर्दन

एक युवक ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली और दोनों को साथ रखने लगा। दोनों आपस में खूब झगड़ती थीं। नई-नवेली पत्नी ने सौतन की शिकायत कर दी तो पति ने पहली पत्नी की गर्दन काट डाली।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 04 Oct 2016 07:46 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2016 05:48 PM (IST)
नई-नवेली दुल्हन ने सौतन की कर दी शिकायत, पति ने काट डाली गर्दन
नई-नवेली दुल्हन ने सौतन की कर दी शिकायत, पति ने काट डाली गर्दन

पटना [वेब डेस्क]। कटिहार में दो शादियां करने वाले पति की दोनों पत्नियों ने जीना हराम कर दिया था। दोनों एक-दूसरे से झगड़ती रहती थीं। उनके इस झगड़े से परेशान पति ने दूसरी पत्नी के कहने में आकर अपनी पहली पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। गिरफ्तार होने पर उसने जुर्म कबूल लिया और कहा कि वह अक्सर तनाव में रहता था।

loksabha election banner

मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुर में एक युवक ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली और नई-नवेली पत्नी को लेकर घर आ गया। पहली पत्नी यह देखते ही तांडव करने लगी। लेकिन रोने-धोने के बाद वह किसी तरह सौतन के साथ गुजारा करने लगी। बात-बात पर दोनों का झगड़ा होता था। पति अपनी नई पत्नी का पक्ष लेता था जिससे पहली पत्नी चिढ़ती रहती थी।

माधुरी की शादी नौ वर्ष पूर्व सुभाष राय से हुई थी। वह दो बच्चों की मां भी थी। दोनों की जिंदगी ठीक-ठाक चल रही थी कि सुभाष को सुनीता से प्यार हो गया और यह प्यार इतना परवान चढा कि हाल ही में सुभाष ने सुनीता देवी से भी शादी कर ली। माधुरी देवी रोजाना इस बात से चिढ़ती थी और इसका विरोध करती थी तो सुभाष ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर उसकी जान ही ले ली।

माधुरी की चीख सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल माधुरी को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बसलगांव निवासी मृतका माधुरी देवी के भाई माधव राय के फर्द बयान पर इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। इसमें पति, सास व सौतन समेत 15 लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने बताया कि मृतका के पति सुभाष राय, सास सेनुका देवी एवं सौतन सुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी पति सुभाष ने खुद अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि दो शादी करने के कारण अक्सर दोनों पत्नी के बीच झगड़े की वजह से वह तनाव में रहता था। सोमवार की देर रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद सुभाष ने दूसरी पत्नी के भड़काने पर पहली पत्नी माधुरी की हत्या कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.