मनिहारी के धुरियाही से राजकुमार बने मुखिया
कटिहार। मनिहारी प्रखण्ड स्थित बीपीएसपी हाई स्कूल में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का
कटिहार। मनिहारी प्रखण्ड स्थित बीपीएसपी हाई स्कूल में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य प्रेक्षक की मौजूदगी में निर्धारित समय से शुरू हुई। निर्वाची पदाधिकारी श्री राम पासवान ने धुरियाही पंचायत से मुखिया पद पर राजकुमार मण्डल को निर्वाचित घोषित किए। बताया कि मुखिया पद पर राजकुमार मंडल को 447 मत मिले। वहीं विक्रम यादव को 387 मत मिला। मुखिया पद पर राजकुमार मंडल ने 60 मतों से जीत हासिल की। वहीं सरपंच पद पर कैलाश मंडल पिता जगेश्वर मण्डल को 777 मत मिला। वही इसी पद पर र¨वद्र कुमार यादव को 680 मत मिला। सरपंच पद पर कैलाश मंडल को विजयी घोषित किया गया। पंचायत समिति पद पर कैलाश मंडल पिता उपेन्द्र मंडल ने जीत दर्ज की। मतगणना को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही।