आसमान उगल रही है आग, जनजीवन बेहाल
कटिहार। पिछले एक पखवाड़े से अचानक तापमान में बेतहाशा बढ़ोत्तरी ने आमजन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
कटिहार। पिछले एक पखवाड़े से अचानक तापमान में बेतहाशा बढ़ोत्तरी ने आमजन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप व गर्म हवा ने लोगों घर में दुबकने को मजबूर कर दिया है। ऊपर से अनियमित विद्युत आपूर्ति ने लोगों का जीवन मुहाल कर दिया है। लोग भीषण गर्मी में उबल रहे हैं। आम जन जीवन के साथ-साथ खासकर नीले गगन के तले धरती पर रेंगने वाले जीव-जंतु तथा पशु-पक्षियों का बुरा हाल है। प्रचंड गर्मी ने रोज कमाने-खाने वाले मजदूर तबके के लोगों पर कहर बरपाया है। ठेला व रिक्शा चालकों सहित खेत खलिहानों में मजदूरी करने वाले मजदूर का कुछ ऐसा ही हाल है। किसान तो मानों खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया है। उन्हें सुखाड़ की ¨चता खाये जा रही है। धान का बिचरा तेज धूप में जल रहा है। केला फसल में महंगे डीजल पंप से पटवन करने को लेकर परेशान है। साथ ही बढ़े तापमान और वर्षा न होने के कारण जलस्तर में गिरावट की शिकायत भी बढ़ने लगी है। क्षेत्र का कई चापाकल भीषण गर्मी में हाप रहा है। चापाकल सहित बांस बो¨रग भी पानी कम देना शुरू कर दिया है। तेज धूप की वजह से धान, केला और मखाना खेती करने वाले किसान काफी ¨चतित हैं।