उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे पुरस्कृत
कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य पर आयोजित सांस्कृतिक कार्य
कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। दुखी राम उच्च विद्यालय चांदपुर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, संगीत, भाषण व क्विज सहित अन्य कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रधानाध्यापक राजेश कुमार झा, अनिश कुमार दास, रफत आरा, महेश मिस्त्री, नंद लाल भगत, रघुनाथ मेहता, किशोर कुमार विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य सहित द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं गौरीगंज में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां छात्रों के बीच साइकिल रेस, सुई धागा, जलेबी दौड़ आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ ही नाटक का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सुनील कुमार मंडल, पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार मंडल, सन्तलाल मंडल आदि की अहम भूमिका रही।