फसल नष्ट करने का आरोप, थाना में आवेदन
कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र के बासगाडा़ गांव निवासी काला देवी पति भूनेश्वर मेहता ने गांव के ही कुछ मह
By Edited By: Published: Mon, 15 Feb 2016 05:08 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2016 05:08 PM (IST)
कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र के बासगाडा़ गांव निवासी काला देवी पति भूनेश्वर मेहता ने गांव के ही कुछ महिलाओं पर अपनी मकई की फसल बर्बाद करने का आरोप लगाया है। साथ ही कोढ़ा थाना में आठ लोगों के खिलाफ आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगायी है।
थाना में दिये आवेदन में काला देवी ने बताया है कि 12 फरवरी को दिन के एक बजे जब वह अपने मकई खेत पहुंची तो गांव के ही कुछ महिलाएं उसके मकई के पौधे काट रहे थे। मना करने पर वे लोग धक्का-मुक्की पर उतारु हो गये। साथ ही जान मारने की धमकी भी देने लगे। काला देवी ने बीबी झुमा, रूकसाना, जरिया कुमारी, बीबी कोंटी, बीबी बद्दो, बुथरी, शहनाज खातून व अन्य के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें