अपर समाहर्ता ने समेली अंचल का किया निरीक्षण
कटिहार। अपर समाहर्ता मो. जफर रकीब ने समेली अंचल कार्यालय का शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौर
By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 10:37 PM (IST)
कटिहार। अपर समाहर्ता मो. जफर रकीब ने समेली अंचल कार्यालय का शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेदखली, लगान वसूली, सैरात, अभियान बसेरा, महादलित मिशन, दाखिल खारिज, जन शिकायत, भू-अभिलेख कम्प्यूटराइजेशन एवं अंचल से संबंधित सभी मामलों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान अंचल अधिकारी पंकज कुमार सिंह सहित संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर प्रभारी अंचल निरीक्षक सह हल्का कर्मचारी केशव पासवान, हल्का कर्मचारी गगन साह, अंचल प्रधान सहायक गुणेश्वर मंडल, निम्न वर्गीय सहायक मो. परवेज आलम, नाजिर, बिनोद कुमार, परिचारी उमेश पंडित एवं कुंदन कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर पवन कुमार पासवान आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें