अपहृत लड़की बरामद, स्वीकारी शादी की बात
कटिहार। अमदाबाद थाना में अपनी बेटी के अपहरण करने की एक व्यक्ति द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें
कटिहार। अमदाबाद थाना में अपनी बेटी के अपहरण करने की एक व्यक्ति द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि रात करीब साढ़े सात बजे मुरली राम टोला के भरत मंडल, अशोक सरकार, डब्लू बाजन सहित नौ लोगों ने हथियार के बल पर उसकी बेटी का अपहरण लिया है। इस मामले पर अमदाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया है। बरामद लड़की ने अपने अपहरण की बात से इंकार किया है। उसने पुलिस को बताया कि मुरलीराम टोला के भरत मंडल के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और अपनी इच्छा से उसके साथ गई थी। उसने भरत के साथ गांव में शादी भी कर ली है। इधर मामले के अनुसंधानकर्ता सअनि महेश शर्मा ने बताया कि लड़की को आरोपी भरत मंडल के घर से बरामद किया गया है। आगे बताया कि लड़की का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया है।