Move to Jagran APP

चूहों ने की कई बीघे में लगी फसल बर्बाद

कटिहार। चूहों के द्वारा की जा रही फसलों की बर्बादी से किसान परेशान है। लगी लगाई मक्का की फसलों को चू

By Edited By: Published: Mon, 04 Jan 2016 09:55 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2016 09:55 PM (IST)
चूहों ने की कई बीघे में लगी फसल बर्बाद

कटिहार। चूहों के द्वारा की जा रही फसलों की बर्बादी से किसान परेशान है। लगी लगाई मक्का की फसलों को चूहों से भारी नुकसान हो रहा है। किसान बर्बाद फसलों को जोत फिर से लगाया। वाबजूद चूहे का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रखंड क्षेत्र के नूनगरा, संझेली, बसौना, दोखरा आदि बघारों मे चूहों के कारण किसान की खेती बर्बाद होती जा रही है। पहले धान के समय में चूहे द्वारा फसलों को काट दिये जाने से किसानों का फसल प्रभावित हुआ था। अब मक्का लगाने के साथ ही चूहे का आतंक इस कदर बढ़ गया है की नूनगरा बघार में कई किसान दस बीघा से अधिक की फसलों को जोत कर फिर से लगाया है, लेकिन उसे भी चूहों ने बर्बाद करना शुरु कर दिया है। खेत में मक्का लगाने के बाद से पौधा उगने तक चूहे उसके अंदर का बीज निकाल कर खा लेते है। इस संबंध मे किसान नथूनी चौहान, महेंद्र माहतो, देव नारायण माहतो, झालू ततमा, प्रकाश पासवान सहित कई ने बताया की उन लोगों का कई बीघे में लगायी मक्का की फसल को चूहों ने बर्बाद कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.