अवैध लॉटरी का धंधा जोरों पर
संवाद सूत्र, बारसोई (कटिहार) : बारसोई बाजार क्षेत्र में इन दिनों अवैध लाटरी का धंधा जोर शोर से चल रह
संवाद सूत्र, बारसोई (कटिहार) : बारसोई बाजार क्षेत्र में इन दिनों अवैध लाटरी का धंधा जोर शोर से चल रहा है। हर उम्र के लोगों पर इसका नशा छाता जा रहा है। इस अवैध धंधे पर रोक लगाने में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शाम ढ़लने से देर रात तक चौक-चौराहे, गलियों, चाय-पान की दुकानों, होटल और नास्तों की दुकानों पर सट्टेबाजों की चौकड़ी जमी रहती है।
आटो की ठोकर से जख्मी
कटिहार : डहेरिया निवासी सुभाष पांडेय ट्रेन पकड़ने जाने के दौरान रेलवे ओवरब्रीज के समीप एक ऑटो की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर संबंधित थाना में ऑटो चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष
कटिहार : पूर्व मंत्री डा. प्रेम कुमार को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। भजयुमो जिलाध्यक्ष बबन कुमार झा प्रमोद महतो, विजय सिंह, कमलेश सिंह, रंजीत वर्मा, दीपक गुप्ता, श्याम महेश्वरी, राजू पोद्दार, सतीश कुमार झा आदि ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।
अगलगी में जलकर राख
कटिहार : कोढ़ा थाना अंतर्गत विषहरिया निवासी रानी देवी के धान के बोझा में आग लग गयी। वे अपना धान सब्दु शर्मा के घर के सामने रखा गया था। घटना को लेकर संबंधित थाना में लक्ष्मी महतो के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया।