Move to Jagran APP

मजदूरों के पलायन से बढ़ी किसानों की समस्या

कटिहार। आजमनगर प्रखंड से पलायन कर रहे मजदूरों के चलते किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है। ग्र

By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 10:43 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 10:43 PM (IST)
मजदूरों के पलायन से बढ़ी  किसानों की समस्या

कटिहार। आजमनगर प्रखंड से पलायन कर रहे मजदूरों के चलते किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है। ग्रामीण क्षेत्रों से बिरले ही ऐसा कोई घर हो जिसका कोई एक सदस्य मजदूरी के लिए सूबे से बाहर ना हो। कई घर ऐसे भी है जिनके अधिकाश पुरुष सदस्य बाहर हैँ। इस स्थिति के चलते यहां के किसानों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। कृषि कार्यो के लिए मजदूरों की किल्लत से किसान अपना कार्य नहीं करवा पा रहे हैं। खेती के हर चरण में भारी संख्या में श्रमिकों की आवश्यकता पड़ती है। फसल की निराई व कटाई में खास कर ज्यादा संख्या में श्रमिकों की माग होती है। इस बार धान की कटाई में मजदूरों की कमी से भी किसानों को दो-चार होना पड़ा। लाचार किसानों ने कटाई कार्य मशीन के भरोसे छोड़ दी पर इससे किसानों को पुआल हाथ नहीं लगा। पुआल खास कर किसान पालतू पशुओं के चारे व छप्पर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कायरें के लिए उपयोग करते है। ऐसे में पशुओं के चारे का भी संकट उनके सामने है। किसानी में मजदूरों की कमी गंभीर समस्या बनती जा रही। इसका प्रतिकूल असर रबी फसलों की बोआई में भी दिखने लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.