प्रतियोगिता में अव्वल आये बच्चे पुरस्कृत
कटिहार। संविधान दिवस पर जेएनसी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 09:16 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 09:16 PM (IST)
कटिहार। संविधान दिवस पर जेएनसी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डा. भीम राव अम्बेदकर के तेलचित्र पर पुष्पांजलि कर प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. शमीम अख्तर ने किया। उन्होंने बच्चों को संविधान के निर्माण एवं इसकी महत्ता के बारे में बताया। लेख प्रतियोगिता में प्रथम रही तालिम मंसूरी, द्वितीय मनीष कुमार कुशवाहा, तृतीय मोनी कुमारी को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, ज्वाला प्रसाद विमाष, इनामुल, लिपिक कैलाशचन्द्र मंडल व विकास आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें