लाखों में एक अभियान को लेकर प्रेरकों की बैठक
कटिहार। लाखों में एक अभियान कार्यक्रम के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में प्रेरक, वरीय प्रेरक, टो
कटिहार। लाखों में एक अभियान कार्यक्रम के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में प्रेरक, वरीय प्रेरक, टोला सेवक व तालीमी मरकज की एक बैठक आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक संजय कुमार रजक ने किया। जिला समन्वयक नकी अहमद, प्रखंड साधन सेवी प्रिजेन्द्र कुमार ने सभी प्रेरक, वरीय प्रेरक, टोला सेवक व तालीमी मरकज को संबोधित करते हुए कहा कि प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से लाखों में एक अभियान चलाया गया है। इस अभियान का लक्ष्य हर बच्चे को बुनियादी शिक्षा देने का है। साथ ही अब जरूरी है नागरिकों, सरकारों, विद्यालयों और समुदायों का ध्यान बच्चों के शैक्षणिक स्तर को सुधारने की ओर केन्द्रित किया जा सके। मजबूत बुनियाद से ही भविष्य में ज्यादा प्रगति की गारंटी की जा सकती है। रीड इंडिया कार्यक्रम से 50 दिनों के भीतर बच्चों को पढ़ने और प्रारंभिक गणित करने की क्षमताओं में सुधार लाने को प्रभावी तरीकों को सीखा है। अब गांव में मूल्यांकन पद्धतियों के तरीकों से, इनका उद्देश्य बच्चों को सीखने में सहायता देना है। पहले चरण में आपके गांव में एक ऐसे व्यक्ति को चुना जाएगा, जिसे इस अभियान में रूचि है। वह व्यक्तित्व कक्षा तीन से आठ तक स्कूल में नामांकित सभी बच्चों और सात से 14 आयु वर्ग के स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को पढ़ने और प्रारंभिक गणित करने की दक्षता की जांच करेगा। जनवरी 2016 में इस चरण का अंत होगा। इसमें सभी का सहयोग की जरूरत है। मौके पर बीईओ निर्माला मंडल, कंचन कुमारी, बबीता, साधना, प्रेरक मिथलेश, नरेश, उमेश कुमार मंडल, टोला सेवक विमल कुमार राम, सुरेश ऋषि, टुनटुन दास, संतोष, प्रियंका, नूतन, रूबी तबसुम, विवेक, संजय इत्यादि उपस्थित थे।