प्राकृतिक चिकित्सा व योग पर परिचर्चा
कटिहार। बाल महिला कल्याण समिति द्वारा इंटरनेशनल नेचुरो पैथी आर्गेनाइजेशन की प्रेरणा से प्राकृतिक चिक
कटिहार। बाल महिला कल्याण समिति द्वारा इंटरनेशनल नेचुरो पैथी आर्गेनाइजेशन की प्रेरणा से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विषय पर परिचर्चा आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की सचिव अनिला कुमारी, योग प्रशिक्षक कौशल किशोर व अरुण कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया।
संस्था सचिव अनिला कुमारी ने प्राकृतिक चिकित्सा व योग पर चर्चा करते हुए कहा कि हर मानव को प्राकृतिक चिकित्सा व योग को अपनाना चाहिए। इससे शरीर का सर्वागीण विकास होता है। स्वस्थ मानव से स्वस्थ समाज व स्वस्थ समाज से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है। संस्था के अरुण कुमार झा ने योग व नैचुरो पैथी पर चर्चा करते हुए कहा कि वे लोग अब प्राचीन युग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। जिस प्रकार पूर्वज ऋषि मुनि महात्मा आदि ने नेचुरोपैथ से ही अपना इलाज किया करते थे। उसी तरह हमलोग अब नैचुरोपैथ के माध्यम से प्राचीन चिकित्सा की ओर बढ़ेंगे। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।