आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
संवाद सूत्र, बरारी (कटिहार) : बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर पंचायत अंतर्गत संथाल टोला गौरीडीह में एक
संवाद सूत्र, बरारी (कटिहार) : बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर पंचायत अंतर्गत संथाल टोला गौरीडीह में एक आदिवासी महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला दो बच्चों की मां है।
इस घटना की सूचना मिलते ही बरारी पुलिस ने आरोपी युवक मो. हसिबुर उर्फ गौद्धा व एक अन्य आरोपी को धर दबोचा। इस मामले में पीड़िता द्वारा बरारी थाना में दिए अपने फर्द बयान में आरोप लगाया है कि सुजापुर निवासी मो. सैफउद्दीन का पुत्र मो. हसीबुर उर्फ गौद्धर एक अन्य व्यक्ति के साथ महुआ शराब पीने उसके घर पहुंचा था। घर में किसी के नहीं रहने और मां के घर से बाहर जाने के कारण उसने दोनों व्यक्तियों को शराब परोसकर दी तथा अपने छोटे बच्चे के साथ घर में सोने चली गई। इसी बीच कुछ देर बाद मो. हशिबुर उर्फ गोद्धा घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शोरगुल करने व बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर आए और उसे पकड़कर इसकी सूचना बरारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मो. हशिबुर को गिरफ्तार कर थाने ले आई और उसके साथ गये युवक को भी पुलिस ने धर दबोचा। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।