Move to Jagran APP

अमदाबाद प्रखंड सेविका संघ का गठन

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक प्रखंड मुख्यालय में हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्र

By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 01:15 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 01:15 AM (IST)
अमदाबाद प्रखंड सेविका संघ का गठन

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक प्रखंड मुख्यालय में हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रखंड सेविका संघ का गठन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी सेविका रेशम देवी को संघ का अध्यक्ष चुना गया। जबकि प्रखंड संयोजक के पद पर निरंजन यादव का चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सुलोचना रानी, सचिव सितारा बेगम, कोषाध्यक्ष सीमा खातून, उप कोषाध्यक्ष के रूप में शोभा देवी चुनी गई। वहीं कहकशा बानो, शबाना खातून, सवीना यास्मीन, रंभा देवी, चंचला देवी, रूही खातून, चंद्रकला देवी, नईमा परवीन, रीना देवी, ताहेरा खातून, रूपा मुखर्जी, अंजुम आरा, डोली मंडल, शबनम खातून सदस्य के रूप में चुनी गई। नव चयनित सेविका अध्यक्ष रेशमी देवी ने कहा कि पूरे सूबे में सेविकाएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट है। अमदाबाद प्रखंड में भी संघ का गठन हो गया है एवं आगे तय रणनीति के तहत अन्य कार्य होंगे। मौके पर सेविका सुमन कुमारी, सुनीता कुमारी, दमयंती देवी, प्रभा देवी, गौरी शर्मा, प्रतिमा देवी, इंद्रानी देवी, डोली मंडल आदि मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.