'बच्चों में बढ़ रही पढ़ने की ललक'
कटिहार। सरकार द्वारा चलायी जा रही पोशाक, छात्रवृत्ति व साइकिल जैसी योजनाओं से गरीब बच्चों में भी पढ़
By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 01:15 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 01:15 AM (IST)
कटिहार। सरकार द्वारा चलायी जा रही पोशाक, छात्रवृत्ति व साइकिल जैसी योजनाओं से गरीब बच्चों में भी पढ़ने की ललक बढ़ी है। यही कारण है कि विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ी है।
यह बातें मुखिया संघ के अध्यक्ष परवेज आलम ने उ.म. विद्यालय सिक्कट में पोशाक व छात्रवृत्ति राशि के वितरण के दौरान कही। प्रधानाध्यापक महेन्द्र प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में वर्ग एक व दो के 61 बच्चों के बीच 24400 रुपये, छह से आठ तक के 28 बच्चों के बीच राशि का वितरण किया गया। इस दौरान कोर्डिनेटर मो. शमीम, अध्यक्ष शहबाज आलम, जमील अख्तर, नजरूल हक, मो. शमीम सहित सहायक शिक्षक अजय, नजरूल, धर्मेन्द्र, अफसाना, भरत, चंदन आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें