Move to Jagran APP

अंजुम अध्यक्ष व पिंकी बनी उपाध्यक्ष

कटिहार। प्रखंड कार्यालय स्थित शिवमंदिर प्रागण में संघ के गठन को ले प्रखंड की आगनबाड़ी सेविका व सहायिक

By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 01:15 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 01:15 AM (IST)
अंजुम अध्यक्ष व पिंकी बनी उपाध्यक्ष

कटिहार। प्रखंड कार्यालय स्थित शिवमंदिर प्रागण में संघ के गठन को ले प्रखंड की आगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता चौलहर पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि हसन आरजू ने की। बैठक में उपस्थित सेविका व सहायिका ने सर्व सम्मति से संघ के अध्यक्ष पद के लिए मरही केन्द्र की सेविका अंजुम आरा का चयन किया। इसी तरह अरिहाना केंद्र की सेविका पिंकी देवी को उपाध्यक्ष, अमर सिंहपुर की इलाती हरनागर की मोकिम अख्तरी को सचिव व तेघरा की तरन्नुम जहां को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिला संघ अध्यक्ष प्रमोद सिंह और जिला महासचिव अब्दुल लतीफ़ ने नव चयनित पदाधिकारियों को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारों की लड़ाई के लिए संघ का होना आवश्यक था। इस दौरान प्रत्येक पंचायत से एक-एक कार्यकारिणी सदस्या का भी चयन किया गया। इस दौरान कई अहम समस्याओं पर भी चर्चा की गयी और संघ के माध्यम से उन समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया गया। इस बैठक में हसन आरजू, मो. जावेद, अब्दुस सलाम, अब्दुल लतीफ़, सेविकाओं में आभा झा, रंजू देवी, मीना देवी, रानी मिश्रा, ममता देवी सहित काफी संख्या में सेविका व सहायिका मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.