करोड़ों व्यय के बावजूद महानंदा तटबंध जर्जर
कटिहार। करोड़ों खर्च होने के बाद भी कदवा में महानंदा तटबंध की हालत जर्जर ही है। बांध पर चार पहिया वाह
कटिहार। करोड़ों खर्च होने के बाद भी कदवा में महानंदा तटबंध की हालत जर्जर ही है। बांध पर चार पहिया वाहनों के परिचालन के उद्देश्य से दो वर्ष पूर्व उसकी पूर्ण मरम्मत कर उस पर ईट सोलिंग किया गया था। लेकिन हालत यह है कि बांध पर दो पहिया वाहनों का चलना मुश्किल है। कदवा प्रखंड के महानंदा तटबंध की हालत जर्जर है। जबकि प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ के समय तटबंध को सुरक्षित बचाने के लिए बांध पर प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ आमलोग गश्ती करते हैं, लेकिन इस वर्ष बांध की दशा बदहाल है। इस संबंध में गत दिनों बीस सूत्री की बैठक में भी बांध मरम्मत कार्य में बरती गयी अनियमितता का मुद्दा उठा एवं सदस्यों ने मरम्मत कार्य के जांच कर दोषी पर कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई और अभी भी बांध की दशा जस की तस बनी हुई है। अगर बांध पर बाढ़ के पानी का दबाव बन गया तो समस्या उत्पन्न हो सकती है।