जैविक उर्वरक के इस्तेमाल के लिए किसानों को प्रशिक्षण
कटिहार। आदर्श ग्राम निमौल के कृषकों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीक को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
कटिहार। आदर्श ग्राम निमौल के कृषकों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीक को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जैविक उर्वरक के इस्तेमाल व उसके फायदे की जानकारी भी किसानों को दी गयी। पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस कार्यशाला में भुवनेश्वर से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. जयंत रमण एवं सहायक कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुमन कुमार द्वारा किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। डॉ. जयंत राणा ने खेती में वैज्ञानिक विधि के उपयोग पर जोर देते हुए बताया कि जैविक उर्वरकों के उपयोग से पैदावार भी बढ़ायी जा सकती है एवं भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। इस दौरान अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार दास, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार, कृषि समन्वयक रोशनदेव मिश्र, राजेश कुमार एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक अविनाश कुमार सहित स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सिकंदर आलम ने किसानों ने उन्नत तकनीक अपनाने की अपील की। प्रशिक्षण में स्थानीय किसान मो. अयुब, मोजिबुररहमान, हाजी जाहिद, मो. कैशर, मो. इमरान, मो. सत्तार, मो. जमशेद आदि उपस्थित थे।