सड़क के किनारे लगे छह सौ पौधों को काट डाला
कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत में असामाजिक तत्वों ने मनरेगा योजना से सड़क किनारे लगाय
कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत में असामाजिक तत्वों ने मनरेगा योजना से सड़क किनारे लगाये गये लगभग छह सौ पौधों को काट कर बर्बाद कर दिया। इस बाबत मनरेगा पीओ के आवेदन में कोढ़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
जानकारी के अनुसार पंचायत अंतर्गत तिरसैनी आदिवासी टोला सड़क के किनारे हाल ही में वृक्षारोपण कराया गया था। मनरेगा योजना के तहत सड़क के किनारे 600 पौधे लगाए गए थे। बुधवार की रात्रि कुछ असामाजिक तत्वों ने आपसी रंजिश के कारण इन पौधों को काटकर बर्बाद कर दिया। योजना के संवेदक पंचायत रोजगार सेवक राजकुमार साह ने बताया कि उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजय झा को दी है। वहीं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार झा ने बताया कि जिसने भी घटना को अंजाम दिया है उसे समाज या पर्यावरण की चिंता नहीं है। अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। यह घटना पूरे पंचायत में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने घटना को अंजाम देने वाले तत्वों की भर्त्सना की है।